धनबाद में धनतेरस को लेकर बाजार पूरी तरह से सजा-धजा नजर आ रहा है। शहर के तमाम बाजारों में रौनक लौट आई है और ग्राहकों की भीड़ से गलियां गुलजार हैं। इस बार धनतेरस पर धनबाद में सैकड़ों करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान लगाया गया है। बाजारों में बैंक मोड़, हीरापुर, झरिया, कतरास बाजार, निरसा ओर गोविंदपुर आदि बाजार शामिल है,
व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी में मिली छूट और स्थिर बाजार के कारण इस बार बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लोग उत्साह के साथ सोना, चांदी, हीरा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, लग्जरी आइटम, कांसे के बर्तन, फूल-पत्ती, सजावटी सामग्री और झाड़ू तक की खरीदारी कर रहे हैं।
बाजारों में खरीदारी के साथ सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी जिला प्रशासन सतर्क है ताकि लोग सुरक्षित और खुशहाल तरीके से त्योहार मना सकें।