Breaking News

मुस्कान वाली सुबह – धनतेरस स्पेशल

Share This News

धनबाद। धनतेरस के शुभ अवसर पर शनिवार सुबह हिल कॉलोनी स्थित मित्र सुबह का ग्रुप की ओर से विशेष लॉटरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मॉर्निंग वॉक करने वाले करीब 270 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम नो प्रॉफिट, नो लॉस के सिद्धांत पर आयोजित किया गया। लॉटरी के विजेताओं को इनाम दिए गए, वहीं शेष राशि से सभी प्रतिभागियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से समूह में आपसी एकजुटता और उत्साह बढ़ता है तथा त्योहार का आनंद सभी मिलकर उठाते हैं

Leave a comment