धनबाद। शुक्रवार को स्टीलगेट स्थित शहीद मनिंदर मंडल स्मारक स्थल पर उनके 31वें शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, जेएमएम नेत्री नीलम मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और शहीद मनिंदर मंडल को नमन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी और गीता पाठ से हुई। शहीद की पत्नी रेखा मंडल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि 31 साल बीत जाने के बाद भी मेरे पति को न्याय नहीं मिला है, हत्यारे अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।
धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मनिंदर मंडल एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता थे, लेकिन दुख की बात है कि सरकार उनके स्मारक स्थल को घेरने का प्रयास कर रही है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जेएमएम नेत्री नीलम मिश्रा ने कहा कि यदि सरकार ऐसा कर रही है तो यह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी स्थिति में शहीद मनिंदर मंडल के स्मारक स्थल को हटाने नहीं देंगे।