UP: बेटे की मासूम जुबान ने खोला पिता की मौत का रहस्य, भतीजे से रिश्ते के चक्कर में रची गई थी हत्या की साजिश
उत्तर प्रदेश के घुंघटेर थाना क्षेत्र के दादरा गांव में मंगलवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के बाहर सुनसान सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय हनुमंतलाल के रूप में हुई। शुरुआत में ग्रामीणों को लगा कि यह कोई सड़क हादसा है, लेकिन कुछ ही घंटों में सच्चाई बिल्कुल अलग निकली।
जब पुलिस जांच में जुटी, तो 8 साल के बच्चे की डरी-सहमी आवाज ने पूरे मामले का रुख बदल दिया। उसने हिम्मत जुटाकर कहा – “मेरे पापा को किसी ने मारा है।” यही मासूम वाक्य पुलिस को उस साजिश तक ले गया, जिसे बड़ी चतुराई से ‘हादसे’ का रूप देने की कोशिश की गई थी।
मोहब्बत के नकाब में छिपा खौफनाक खेल
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हनुमंतलाल की पत्नी पूजा गौतम का अपने ही भतीजे के साथ नाजायज़ रिश्ता था। जब पति को इसका पता चला, तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। तब पूजा ने अपने प्रेमी कमलेश, जो ई-रिक्शा चलाता था, के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
योजना के तहत हनुमंतलाल पर लोहे की सरिया से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंककर हादसे का नाटक रचा गया ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने जब पूछताछ तेज की तो कहानी में कई झोल सामने आए।
सच सामने लाने वाला मासूम
बेटे की निश्छल गवाही और पुलिस की बारीकी से की गई जांच ने आखिरकार पर्दा उठा दिया। पूछताछ में पूजा और कमलेश दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। वारदात में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा और सरिया भी बरामद कर लिया गया है।
एएसपी विकास त्रिपाठी ने बताया कि, “मासूम बेटे की सच्चाई और पुलिस की मेहनत से मामला 24 घंटे में सुलझ गया। सच चाहे कितना भी गहरा क्यों न छिपाया जाए, सामने आ ही जाता है
