धनबाद। छठ पूजा नजदीक है, ऐसे में शहर के तालाबों की साफ-सफाई को लेकर तैयारियां तेज करने की जरूरत है। नवरात्र समाप्त होने के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन से कई तालाबों की स्थिति खराब हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को समाजसेवी कुंभनाथ सिंह ने मनईटांड छठ तालाब का निरीक्षण किया और तालाब की दुर्दशा देखकर चिंता जाहिर की उसके बाद सफाई अभियान चलाया गया
निरीक्षण के दौरान स्थानीय युवा नेता विवेक गुप्ता भी मौजूद रहे। कुंभनाथ सिंह ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है, इसलिए नगर निगम को समय रहते तालाबों की पूरी सफाई करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए स्वच्छ और सुरक्षित जल की आवश्यकता होती है
कुंभनाथ सिंह ने अपील की कि नगर निगम के साथ स्थानीय लोग भी तालाबों की सफाई में सहयोग करें, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ वातावरण में छठ पूजा कर सकें मौके पर शशि प्रकाश