सदर अस्पताल में आज सर्जन डॉ प्रभात कुमार सिन्हा तथा एनेस्थेटिस्ट डॉ सरबजीत सिंह ने एक मरीज का कोलेसिस्टेक्टॉमी ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया।
इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि इस पारंपरिक विधि का उपयोग तब किया जाता है जब लेप्रोस्कोपिक विधि संभव या सुरक्षित न हो। ओपन कोलेसिस्टेक्टोमी में रिकवरी लेप्रोस्कोपिक विधि की तुलना में अधिक लंबी होती है।
उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य है।
