मंडल रेल प्रबंधक द्वारा ओ.एस.बी.के कोल साइडिंग,बरकाकाना-मेसरा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग,मेसरा स्टेशन, मेसरा–बरकाकाना रेलखंड के शान्की स्टेशन एवंटनल संख्या-03 तथा बीपीटीएस आरओबी का निरीक्षण |

Share This News

आज दिनांक 26.09.25 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा ओ.एस.बी.के कोल साइडिंग (बरकाकाना) एवं बरकाकाना अवॉइडिंग का निरीक्षण किया गया | इसके अतिरिक्त उन्होंने बरकाकाना-मेसरा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण तथा मेसरा स्टेशन पर पैनल रूम एवं यात्री सुविधाओं से जुड़े पहलुओं का विस्तारपूर्वक निरीक्षण कर संबंधित शाखाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए | निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मेसरा–बरकाकाना खंड के शान्की स्टेशन एवं टनल संख्या-03 तथा बीपीटीएस आरओबी का भी निरीक्षण किया गया | इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे |

Leave a comment