Breaking News

टेंडर हार्ट स्कूल में नन्हे बच्चों ने डांडिया खेलकर मनाया नवरात्र

Share This News

हाउसिंग कॉलोनी स्थित टेंडर हार्ट स्कूल में शरद नवरात्र के शुभ अवसर पर शुक्रवार को बच्चों के लिए डांडिया इवेंट का आयोजन किया गया। नवरात्र की परंपरा और सांस्कृतिक माहौल में सजे इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नजर आए और उत्साहपूर्वक डांडिया खेलकर जमकर मस्ती की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।

स्कूल की प्राचार्या सारिका सिंह ने बताया कि हर साल नवरात्र के अवसर पर स्कूल में इस तरह का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों को छोटी उम्र से ही भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

आगे उन्होंने बताया कि टेंडर हार्ट स्कूल में 2.5 से 5 वर्ष तक के बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे आयोजनों के जरिए बच्चे न केवल मनोरंजन करते हैं बल्कि त्योहारों का महत्व और आपसी भाईचारे की सीख भी पाते हैं।

Leave a comment