धनबाद की रहने वाली जाहिदा परवीन ने मिसेज इंडिया एशिया ईस्ट 2025 का खिताब अपने नाम किया है, जाहिदा परवीन ने मिसेज इंडिया एशिया 2025 सीजन 3 का खिताब अपने नाम कर धनबाद शहर का नाम रौशन किया है, जाहिदा को न सिर्फ ताज मिला बल्कि, मिसेज फोटोजेनिक का भी खिताब भी प्रदान किया गया।एशिया भर से आई 28 हजार महिलाओं में 75 महिला ही फाइनल के लिए चुना गया था,नई दिल्ली में फैशन मिराकी द्वारा आयोजित,इस भव्य फिनाले में
एशिया भर से आईं 15,000 प्रतिभागियों में से केवल 72 महिलाओं को फाइनल के लिए चुना गया था. नई दिल्ली में फ़ैशन मेराकी द्वारा आयोजित इस भव्य फिनाले में जाहिदा ने आत्मविश्वास, शालीनता और दृढ़ संकल्प के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. ग्रूमिंग, रैम्प वॉक, फोटोशूट और टैलेंट राउंड जैसे चुनौतीपूर्ण चरणों में उनकी प्रतिभा और व्यक्तित्व ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया.
वहीं मीडिया से बात करते हुए मिसेज इंडिया एशिया जाहिदा परवीन ने बताया पूरे एशिया के कोने कोने से मिसेज इंडिया एशिया ईस्ट में भाग लेने पहुंचे जिसमे मैं भी पहुंची और हमारे किस्मत ने साथ दिया और मिसेज इंडिया का खिताब जीता कर आई आगे मै धनबाद सहित पूरे झारखंड का नाम रोशन करना चाहती हूं।