आज दिनांक 25.09.25 को स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के नौवें दिन के अवसर पर धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेल कॉलोनियों में बृहत् श्रमदान किया गया। माननीय विधायक श्री राज सिन्हा, नगर आयुक्त तथा धनबाद मंडल पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधक सहित धनबाद नगर निगम एवं रेलवे के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर पर संयुक्त रूप से श्रमदान किया गया | इसके साथ ही अपर मंडल रेल प्रबंधक/धनबाद(ओपी) की उपस्थिति में मंडल प्रबंधक रेल कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रम दान किया गया।
