वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. बीला वेंकटेशन नहीं रहीं, धनबाद से तमिलनाडु तक शोक की लहर

Share This News

तमिलनाडु सरकार की प्रधान सचिव (ऊर्जा विभाग) और धनबाद की पूर्व उपायुक्त डॉ. बीला राजेश (डॉ. बीला वेंकटेशन) का सोमवार को 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले दो महीनों से चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं और गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं।

डॉ. बीला राजेश 2004 से 2007 तक धनबाद की डीसी रहीं। 1997 बैच की आईएएस अधिकारी बीला ने अपने करियर में कई अहम पद संभाले। उन्हें 2019 में तमिलनाडु का स्वास्थ्य सचिव बनाया गया था, जहाँ कोविड-19 महामारी के कठिन दौर में उनकी कार्यशैली की व्यापक सराहना हुई। हाल ही में वे ऊर्जा विभाग की प्रधान सचिव थीं।

चेन्नई के प्रतिष्ठित परिवार में जन्मी बीला वेंकटेशन ने एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद आईएएस ज्वाइन किया। उन्होंने अपने प्रशासनिक जीवन में चेंगलपट्टू की डिप्टी कलेक्टर से लेकर शहरी नियोजन निदेशक, मत्स्य पालन निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।

उनके निधन पर पूरे तमिलनाडु समेत धनबाद में भी शोक की लहर है। राज्यपाल आर.एन. रवि, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन सहित कई नेताओं व अधिकारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की और कोविड-काल में उनके योगदान को याद किया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment