धनबाद मंडल, दिनांक:20/09/2025, स्थान: धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशन: आज दिनांक 20/09/2025 को, स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत , भारतीय रेल द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा(दिनांक 17/09/2025 से दिनांक 02/10/2025) के चौथे दिन, धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेल परिसरों में स्वच्छता हेतु गहन सफाई अभियान का आयोजन किया गया , इस अभियान के माध्यम से रेल परिसरों की सफाई की बल्कि आम जनमानस को समुचित सफाई हेतु उपयुक्त विभिन्न वैज्ञानिक विधियों से भी अवगत कराया जैसे कि गिला कचरा और सुखा कचरे को अलग-अलग कूड़ेदान में डालना, जिससे की कचरा प्रबंधन एवं प्रसंस्करण को सुगम बनाया जा सके तथा गिला एवं सूखे कचरे के निष्पादन हेतु अलग अलग कूड़ेदान का प्रबंध किया गया है | इसके अतिरिक्त आज स्वच्छ भारत मिशन इंडोर गेम्स का भी आयोजन किया गया, ताकि इस अभियान के उद्देश्य को साकार करने में लोगों की भागेदारी सुनिश्चित की जा सके |
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

