Breaking News

Book Fair में बच्चों की बढ़ी पढ़ने की रुचि

Share This News

Book Store की तरफ से Denoble School CMRI में कुछ दिनों तक आयोजित Book Fair में कल हमारे जूनियर सेक्शन का पहला सेमेस्टर का रिपोर्ट कार्ड वितरण हुआ, जिसमें माता-पिता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान उन्हें बुक फेयर भी देखने का अवसर दिया गया, ताकि बच्चों में पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित हो, जो आजकल मोबाइल और टीवी के अधिक इस्तेमाल के कारण कम होती जा रही है। हम चाहते हैं कि बच्चे किताबें पढ़ें, क्योंकि इससे ज्ञान बढ़ता है और बच्चों के व्यवहार में सुधार आता है। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न श्रेणियों की किताबों में गहरी रुचि दिखाई—fiction, non-fiction, self-help, reference books, rhymes और अन्य। आज सीनियर सेक्शन का रिपोर्ट कार्ड वितरण हो रहा है और सीनियर बच्चे भी उत्सुकता से किताबें देख रहे और खरीद रहे हैं। विभिन्न श्रेणियों की किताबें डिस्काउंटेड प्राइस में उपलब्ध हैं, जिससे माता-पिता और बच्चे दोनों लाभान्वित हो रहे हैं। मैं, श्रीमती संगीता कांगुली, जूनियर सेक्शन की कोऑर्डिनेटर, यह बताते हुए खुश हूँ कि हमारी यह पहल सफल हो रही है।

Leave a comment