◆जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त◆समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

Share This News

■आज दिनांक 19 अगस्त 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।

■जनता दरबार में मुख्यतः जमीन विवाद, स्वास्थ संबंधी मामले, सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, रोजगार से संबंधित मामले, जाति प्रमाण पत्र बनाने, आंगनबाड़ी सेविका चयन संबंधी मामले, बीसी सी एल द्वारा रैयती जमीन पर ओबी डंप करने की शिकायत, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने, मइया सम्मान योजना का लाभ देने, सड़क निर्माण करने समेत विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत से अवगत हुए।

■उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।

सवांददाता -गौरव
कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment