धनबाद: 19.08.25
पूर्वी रेलवे में आसनसोल मंडल के अण्डाल स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा जिनका विवरण इस प्रकार है –
• दिनांक 25.08.25 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 13503 बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ आसनसोल स्टेशन से किया जायेगा |
• दिनांक 24.08.25 को खुलने वाली गाड़ी संख्या 13504 हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का आंशिक समापन आसनसोल स्टेशन पर किया जायेगा |
• दिनांक 22.08.25 को जम्मू तवी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13152 जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस को जम्मू तवी से 240 मिनट पुनर्निधारित कर चलाया जायेगा |
• दिनांक 23.08.25 को अजमेर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस को अजमेर से 225 मिनट पुनर्निधारित कर चलाया जायेगा |
• दिनांक 23.08.25 को लालकुआँ से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12354 लालकुआँ- हावड़ा एक्सप्रेस को लालकुआँ से 70 मिनट पुनर्निधारित कर चलाया जायेगा |
• दिनांक 24.08.25 को कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता- जम्मू तवी एक्सप्रेस को कोलकाता से 90 मिनट पुनर्निधारित कर चलाया जायेगा |
• दिनांक 23.08.25 को जबलपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 11447 जबलपुर- हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस को जबलपुर से 70 मिनट पुनर्निधारित कर चलाया जायेगा |
सवांददाता -गौरव
कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट