यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन के मद्देनजर दिनांक 15.09.25 से हटिया से खुलने वाली गाड़ी सं.18626 हटिया-पूर्णियाँ कोर्ट एक्सप्रेस एवं दिनांक 16.09.25 पूर्णियाँ कोर्ट से खुलने वाली गाड़ी सं. 18625 पूर्णियाँ कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस का परिचालन आईसीएफ कोच के स्थान पर अत्याधुनिक एलएचबी कोच से किया जाएगा | एलएचबी रेक में परिवर्तन के परिणामस्वरूप गाड़ी सं18626/25 हटिया-पूर्णियाँ कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस में द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित के 01 कोच, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित के 04 कोच, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित इकोनोमी के 02 कोच, शयनयान श्रेणी के 06 कोच, सामान्य श्रेणी (आरक्षित) के 02 कोच एवं सामान्य श्रेणी (अनारक्षित) के 05 कोच होंगे |
कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट