Breaking News

उपायुक्त करेंगे रणधीर वर्मा स्टेडियम में झंडोत्तोलन

Share This News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रजन सुबह 9:00 बजे शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में झंडोत्तोलन करेंगे। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के साथ परेड की सलामी लेंगे।

उपायुक्त द्वारा उपायुक्त के आवासीय कार्यालय में सुबह 8:00 बजे तथा समाहरणालय में सुबह 10:00 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा।

वहीं सुबह 10:20 बजे अनुमंडल कार्यालय, 10:30 बजे मिश्रित भवन, 10:40 बजे गांधी सेवा सदन, 10:50 बजे रेड क्रॉस सोसायटी तथा 11:00 बजे पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

Leave a comment