Breaking News

गोरखूंटी भौंरा के अनाथ दिव्यांग विशाल रॉय की मदद के लिए झरिया रिसोर्स सेंटर ने ली जानकारी

Share This News

धनबाद: भौंरा गोरखूंटी के 20 वर्षीय अनाथ दिव्यांग विशाल कुमार राय की स्थिति की जानकारी मिलने पर झरिया रिसोर्स सेंटर के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मनोज सिंह और स्पेशल एजुकेटर अखलाक अहमद मौके पर पहुंचे। उन्होंने विशाल की स्थिति का जायजा लिया और मिशनरी ऑफ चैरिटी अनाथालय में रखने की प्रक्रिया शुरू की।

विशाल कुमार राय पूरी तरह दिव्यांग हैं और स्वयं दैनिक कार्यों में असमर्थ हैं। दो वर्ष पूर्व उनके पिता महावीर राय और माता सुनीता राय का निधन हो गया था। इसके बाद वह अपनी मौसी के पास रह रहे थे। दुर्भाग्यवश, 15 दिन पहले मौसी का भी निधन हो गया, जिससे विशाल पूरी तरह से अनाथ हो गए।स्थानीय लोगों ने विशाल की मदद के लिए झरिया रिसोर्स सेंटर को सूचना दी।

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि विशाल को धनबाद स्थित मिशनरी ऑफ चैरिटी के अनाथालय में रखने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बाबत सुदामडीह थाना में आवेदन भी किया गया है और संभवतः शनिवार को विशाल को अनाथालय में शिफ्ट किया जाएगा।

इस दौरान झरिया रिसोर्स सेंटर के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मनोज सिंह, स्पेशल एजुकेटर अखलाक अहमद, सुनील मिश्रा, सनातन मरांडी, प्रेम महतो, सुमित मंडल, बुद्धेश्वर पन्ना, रसना मरांडी, सावित्री देवी, निरोला राय और चूनाराम टुडू समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विशाल की मदद के लिए स्थानीय निवासियों ने झरिया रिसोर्स सेंटर से संपर्क किया, जिन्होंने तत्परता से कार्रवाई कर विशाल के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए। स्थानीय लोगों ने झरिया रिसोर्स सेंटर की इस पहल की सराहना की।

विशाल राय की सहायता के लिए यह कदम समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की एक मिसाल पेश करता है।

Leave a comment