धनबाद, 2 अप्रैल 2025: धनबाद रेल मंडल ने माल ढुलाई में देशभर में पहला स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर आज मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री कमल किशोर सिन्हा ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 में किए गए प्रदर्शन और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि धनबाद रेल मंडल ने न केवल माल ढुलाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण सुधार किए हैं।इसके साथ ही धनबाद-गया रेलखंड पर 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन संचालन का सफल ट्रायल किया गया। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही 160 किमी प्रति घंटे की गति का भी परीक्षण किया जाएगा, जिससे यात्रियों को तेज और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने भविष्य में और अधिक उन्नत सुविधाएं प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया।