Breaking News

आंगनबाड़ी बहनों की मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से वार्ता, कई मांगों पर बनी सहमति

Share This News

धनबाद/नई दिल्ली, 2 अप्रैल 2025: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, शास्त्री भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से भारतीय मजदूर संघ, झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर बैठक की। इस बैठक में मंत्रालय के सचिव और पी.एस. भी मौजूद रहे। बैठक में आंगनबाड़ी कर्मियों की प्रमोशन नीति, छुट्टियों और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कई मांगों पर सहमति जताई और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

मुख्य मांगें:प्रमोशन में उम्र सीमा समाप्त करने और सहायिका से सेविका व सेविका से महिला पर्यवेक्षक पद पर पदोन्नति की सुविधा।गर्मी/सर्दी की छुट्टी स्कूल के शिक्षकों की तरह एक महीने की करने का प्रस्ताव।आयुष्मान भारत योजना के तहत आंगनबाड़ी कर्मियों और उनके आश्रितों को शामिल करने की मांग।इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई, जिन पर मंत्रालय विचार करेगा।

बैठक में भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय सह वित्त सचिव अनीश मिश्रा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव, महामंत्री राजीव रंजन सिंह, उपाध्यक्ष रामचंद्र गोप और संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार उपस्थित रहे।आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ओर से अध्यक्ष रीमा देवी, महासंघ की महामंत्री पुष्पा कुमारी, कोषाध्यक्ष शालिनी रानी, कुमुदिनी कुल्लू, ममता गुप्ता और गौरी देवी समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए।आंगनबाड़ी कर्मियों की इन मांगों पर सरकार के सकारात्मक रुख से जल्द ही कोई ठोस निर्णय आने की उम्मीद है।

Leave a comment