Breaking News

धनबाद में भाजपा ने धूमधाम से मनाया बिहार दिवस, सांसद सुशील सिंह बोले— झारखंड-बिहार का दिल का नाता अटूट

Share This News

धनबाद, 29 मार्च 2025 – भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर द्वारा कोयला भवन कमेटी हॉल में बिहार दिवस 2025 का आयोजन “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” थीम के तहत भव्य रूप से किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष सरवन राय ने की।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने और वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जिसमें मंटू व्यास, बबलू कुमार और जितेंद्र जीतू की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह ने कहा कि झारखंड और बिहार का अटूट संबंध है और दोनों की संस्कृति, परंपरा एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। उन्होंने झारखंड में रहने वाले बिहारवासियों से आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की अपील की। धनबाद के पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र आगे बढ़ रहा है।धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बिहार के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि तक्षशिला में पढ़ने के लिए चीन से लोग आते थे और बिहार ने ज्ञान, वीरता और शौर्य के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि बिहार के लोगों ने कई बार देश को नई दिशा दी है, लेकिन कुछ कालखंडों में गलत नेतृत्व के कारण राज्य पीछे चला गया।

कार्यक्रम में बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी संजय पांडे, भाजपा प्रदेश कर समिति के सदस्य चंद्रशेखर सिंह, राजकुमार अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार, महावीर पासवान, जदयू नेता सुशील सिंह, भारतीय मजदूर संघ के धर्मजीत चौधरी, प्रदीप सिंह, वीरेंद्र हांसदा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और महिलाएं शामिल हुईं।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मानस प्रसून ने किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों के लिए बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा, दही-चूड़ा आदि की व्यवस्था की गई। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रशेखर सिंह राजकुमार अग्रवाल सत्येंद्र कुमार, रमेश राही, महावीर पासवान जिला महामंत्री धनेश्वर महतो, जदयू के शुसील सिंह, प्रदीप सिंह, अजय निषाद, शेखर सिंह, पंकज सिन्हा, सहित विभिन्न संगठनो के पदाधिकारी, महिलाएं हजारो की संख्या में लोग उपस्थित थे.

Leave a comment