Breaking News

डाउन सिंड्रोम दिवस पर ‘पहला कदम’ ने निकाली जागरूकता रैली, बीसीसीएल दीक्षा महिला मंडल ने दिव्यांग बच्चों को दी ट्राई साइकिल

Share This News

धनबाद: विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के अवसर पर ‘पहला कदम’ स्कूल में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित इस विशेष विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने जगजीवन नगर में एक जागरूकता रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य डाउन सिंड्रोम से जुड़े मिथकों को तोड़ना, इसके लक्षणों और देखभाल के तरीकों के प्रति समाज को जागरूक करना था।सचिव अनिता अग्रवाल ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज को यह समझने में मदद करते हैं कि डाउन सिंड्रोम से ग्रसित लोग भी समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और वे अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दे सकते हैं।

इस अवसर पर बीसीसीएल की दीक्षा महिला मंडल ने स्कूल के तीन दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल प्रदान की, जिससे उनके आवागमन में सहूलियत होगी।कार्यक्रम में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और मिल्टन पार्थ सारथी भी उपस्थित रहे। ‘पहला कदम’ परिवार ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a comment