धनबाद,-: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से सफल वापसी पर धनबाद में जश्न का माहौल रहा। भारत मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने रणधीर वर्मा चौक पर मिठाइयां बांटीं और लोगों के बीच खुशी साझा की।
सुनीता विलियम्स की सफल अंतरिक्ष यात्रा और सुरक्षित वापसी को लेकर पूरी दुनिया में जश्न मनाया जा रहा है, लेकिन भारत के लिए यह खुशी खास है क्योंकि वे भारतीय मूल की बेटी हैं। देश के कई राजनेताओं और वैज्ञानिकों ने उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी।भारत मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने इस मौके पर कहा कि भारत की बेटियां आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि सुनीता विलियम्स जैसी महिलाएं इस नारे को साकार कर रही हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं।
सुनीता विलियम्स की इस उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। धनबाद में इस जश्न के माध्यम से लोगों ने यह संदेश दिया कि भारत की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और वे लगातार नए आयाम स्थापित कर रही हैं।धनबाद में हुई यह खुशी की लहर भारत के वैज्ञानिक विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।
