Breaking News

कैनवास ऑफ धनबाद’ अभियान के तहत युवा कलाकारों के लिए कल होगा विशेष ‘एक्सपोज़र विजिट’

Share This News

उपायुक्त तथा उप विकास आयुक्त कल हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना

झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, धनबाद द्वारा आयोजित किए जा रहे फ्लैश आर्ट अभियान ‘कैनवास ऑफ धनबाद’ (Canvas of Dhanbad – A Flash Art Campaign) के अंतर्गत कल, दिनांक 18 नवंबर 2026 को युवा कलाकारों के लिए एक विशेष भ्रमण कार्यक्रम (Exposure Visit: Life around Mines) का आयोजन किया जा रहा है।  

इस कार्यक्रम को लेकर कल दिनांक 18 नवंबर 2026 को सुबह 9:30 बजे समाहरणालय परिसर से एक्सपोजर विज़िट: लाइफ अराउंड माइंस’ (Exposure Visit : Life around Mines) के तहत तय स्थानों पर विज़िट के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन तथा उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज के द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जाएगा।

“कल्पना से अभिव्यक्ति तक – युवा कलाकारों की नज़र से धनबाद” (From Imagination to Expression – Dhanbad Through the Eyes of Young Artists) की थीम पर आधारित इस पहल का मुख्य उद्देश्य उभरते हुए युवा कलाकारों को कोयला खदानों के आसपास के जीवन, कार्यप्रणाली और औद्योगिक परिवेश से रूबरू कराना है। इससे कलाकारों को नए अनुभव, विचार और दृष्टिकोण प्राप्त होंगे, जिन्हें वे अपनी कलाकृतियों के माध्यम से कैनवास पर उकेर सकेंगे।  

एक्सपोजर विज़िट: लाइफ अराउंड माइंस’ (Exposure Visit : Life around Mines) के तहत निम्नलिखित स्थानों पर विज़िट का कार्यक्रम निर्धारित है:

  • सुबह 9:30 बजे: प्रस्थान – डीसी ऑफिस, धनबाद (Departure – DC Office, Dhanbad)
  • सुबह 10:15 बजे: ब्लॉक-II, बाघमारा (Block-II, Baghmara)
  • सुबह 11:00 बजे: मधुबन कोलियरी, बाघमारा (Madhuban Colliery, Baghmara)
  • दोपहर 12:00 बजे: हार्ड कोक प्लांट, कतरासगढ़ (Hard coke Plant, Katrasgarh)
  • दोपहर 2:30 बजे: बेलगड़िया टाउनशिप विज़िट (Belgaria Township Visit)
  • शाम 4:00 बजे: झरिया ऐना कोलियरी विज़िट (Jharia Ena Colliery visit)

इस कार्यक्रम में कवरेज हेतु आप सभी सम्मानित पत्रकार बंधु कल दिनांक 18 नवंबर 2026 को समाहरणालय में सुबह 9:30 में सादर आमंत्रित हैं।

Leave a comment