Breaking News

धनबाद में खुला सीपी प्लस का पहला गैलेक्सी स्टोर, एक छत के नीचे मिलेंगे आधुनिक सुरक्षा समाधान

Share This News

सीसीटीवी कैमरों से लेकर अत्याधुनिक सिक्योरिटी सिस्टम तक की मिलेगी सुविधा, रांची ब्रांच मैनेजर दीपक गुप्ता ने किया उद्घाटन

धनबाद: शहरवासियों को आधुनिक सुरक्षा तकनीक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में धनबाद में का पहला गैलेक्सी स्टोर शुरू किया गया है। स्टोर का उद्घाटन सीपी प्लस के रांची ब्रांच मैनेजर दीपक गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस नए स्टोर के खुलने से अब शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सीसीटीवी कैमरों सहित सुरक्षा से जुड़े आधुनिक उत्पाद और समाधान एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान समय में सीसीटीवी कैमरा केवल निगरानी का साधन नहीं, बल्कि घर, दुकान, कार्यालय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का अहम हिस्सा बन चुका है। ग्राहकों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए धनबाद में गैलेक्सी स्टोर की शुरुआत की गई है। यहां ग्राहकों को सीपी प्लस के ओरिजिनल उत्पाद, जेनुइन सर्विस और अत्याधुनिक तकनीकी समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान समय में सीसीटीवी कैमरा केवल निगरानी का साधन नहीं, बल्कि घर, दुकान, कार्यालय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का अहम हिस्सा बन चुका है। ग्राहकों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए धनबाद में गैलेक्सी स्टोर की शुरुआत की गई है। यहां ग्राहकों को सीपी प्लस के ओरिजिनल उत्पाद, जेनुइन सर्विस और अत्याधुनिक तकनीकी समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे।
स्टोर में ग्राहकों की जरूरत और बजट के अनुरूप सुरक्षा उपकरणों की जानकारी, तकनीकी मार्गदर्शन और उपयुक्त समाधान भी दिए जाएंगे। इससे लोगों को आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था अपनाने के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर विकल्प मिल सकेंगे।
उद्घाटन समारोह में सीपी प्लस के रांची ब्रांच मैनेजर दीपक गुप्ता, असिस्टेंट मैनेजर एमडी हसनैन अंसारी, प्री-सेल्स टीम के पवन कुमार, ईस्ट जोन मार्केटिंग हेड अविजीत बनर्जी तथा ईस्ट जोन गैलेक्सी स्टोर ऑपरेशंस हेड मूपिया बेसा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कंपनी के प्रतिनिधियों ने धनबाद में पहले गैलेक्सी स्टोर की शुरुआत को क्षेत्र में आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह स्टोर ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ बेहतर तकनीकी मार्गदर्शन और विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a comment