Breaking News

रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब, हजारों की संख्या में पहुंचे 36 बिरादरी के चहेते सोहराब अंसारी (एसके सागर)

Share This News

नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज आयोजित विशाल रैली में 36 बिरादरी के चहेते सोहराब अंसारी (एसके सागर) हजारों लोगों के साथ पहुंचे। रैली में उनकी मौजूदगी को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मैदान में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई।

रैली के दौरान लोकतंत्र, संविधान और देश के मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर आवाज बुलंद की गई। इस दौरान “वोट चोर, गद्दी छोड़” के नारे भी गूंजे।

सोहराब अंसारी (एसके सागर) ने अपनी भागीदारी के माध्यम से एकजुटता और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। उनके साथ पहुंचे समर्थकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।

रामलीला मैदान में उमड़ी भारी भीड़ ने रैली को खास बना दिया।

Leave a comment