झारखंड में भी चुनाव लड़ेगी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा

Share This News

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) यानी हम पार्टी झारखंड में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी में जुट गई है। झारखण्ड में संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में पार्टी ने सोमवार को धनबाद में जनसंपर्क अभियान का शुभारम्भ किया.टाउन हॉल में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन उपस्थित हुए.

डॉ सुमन ने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का विस्तार करने के लिए धनबाद आए हैं। झारखंड में भी पार्टी का विस्तार किया जाएगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी राज्य में चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ताओं के उत्साह और उमंग को देखते हुए उन्हें झारखंड में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि पार्टी का लक्ष्य जमीनी स्तर पर पकड़ बनाकर आने वाले समय में झारखंड के भीतर भी अपना प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment