गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, मजदूरों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के मुद्दों को उठाएगी पार्टी
धनबाद: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन सोमवार को धनबाद आएंगे। इस दौरान न्यू टाउन हॉल में ‘हक की बात’ जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।
पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित और कमजोर वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है। अभियान के माध्यम से गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, मजदूरों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के अधिकारों तथा उनकी समस्याओं को लेकर जनसंवाद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अभियान के जरिए आम लोगों की आवाज को बुलंद करने और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट