श्याम सुंदर चांदी वाला के नए शोरूम के उद्घाटन पर एमआरपी पर 5% और मेकिंग चार्ज पर 10% की विशेष छूट
धनबाद: धनबाद और झारखंड के सबसे बड़े सिल्वर शोरूम के रूप में नए प्रतिष्ठान की शुरुआत को लेकर श्याम सुंदर चांदी वाला की ओर से शनिवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें शोरूम की विशेषताओं, विस्तार और उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों को दी जाने वाली विशेष छूट की जानकारी दी गई।
प्रेस वार्ता में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट अमित तिवारी ने बताया कि नए शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों को एमआरपी पर 5 प्रतिशत और मेकिंग चार्ज पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को चांदी के आभूषणों और उत्पादों की खरीदारी का बेहतर अवसर प्रदान करना है।
इस अवसर पर जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि श्याम सुंदर चांदी वाला का यह पूरे भारत में 20वां और धनबाद में दूसरा शोरूम है। उन्होंने कहा कि नया शोरूम भव्य स्वरूप में तैयार किया गया है। इसका उद्घाटन रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को लोकप्रिय यूट्यूबर अंजलि अरोड़ा द्वारा श्याम सुंदर अग्रवाल एवं उनके पूरे परिवार की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा।
नए शोरूम के शुभारंभ को लेकर कंपनी और स्थानीय व्यापार जगत में उत्साह है। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों को विशेष ऑफर के साथ खरीदारी का मौका मिलेगा।
प्रेस वार्ता में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट अमित तिवारी, श्याम सुंदर अग्रवाल, विकास अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल और हर्षित रिटोलिया मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट