धनबाद कांग्रेस का होगा शहरी और ग्रामीण में विभाजन, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Share This News

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा झारखंड के धनबाद और पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का विभाजन कर दो कमिटियों (शहरी और ग्रामीण) के गठन का प्रस्ताव को स्वीकृति दिए जाने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व हजारीबाग लोकसभा के सह प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी,राहुल गांधी जी,के.सी वेणुगोपाल जी,शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रति आभार प्रकट किया, आगे उन्होंने कहा कि धनबाद जिला में कांग्रेस संगठन को ग्रामीण कांग्रेस कमेटी बनाने की कांग्रेसजनों की पुरानी मांग थी,धनबाद जिला अंतर्गत धनबाद नगर निगम के सभी 55 वार्ड धनबाद जिला शहरी कांग्रेस कमिटि में एवं जिला के सभी प्रखंड ग्रामीण जिला कांग्रेस कमिटि में होंगे! धनबाद में जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी बनने से निश्चित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन सशक्त,मजबूत और धारदार होगी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन के विचारधाराओं से लोगों को जोड़ने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने में कारगर साबित होगी, ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के गठन की घोषणा के बाद ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेसजनों एवं लोगों के बीच हर्ष का माहौल बन गया है एवं लोग उत्साहित हैं,उन्होंने पुन: शीर्ष नेतृत्व के द्वारा लिया गया इस ऐतिहासिक निर्णय पर आभार जताया! अशोक कुमार सिंह महासचिव-झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटि,सह प्रभारी-हजारीबाग लोकसभा

Leave a comment