दर्जनों मामलों का हुआ निपटारा
धनबाद :राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वावधान में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धनबाद के तत्वाधान में मंगलवार को निरसा प्रखंड कार्यालय में चलन्त लोक अदालत सह विधिक जागरूकता वैन पहुंच कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एलएडीसीएस के डेपिटी चीफ अजय कुमार भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में एमओ विवेक कुमार पंचायत समिति अजुर्न भुईयां,अमन कुमार चौरसिया, जावेद अंसारी,उपमुखिया मजनू बाउरी पीएलवी परमेश्वर हारी, नेहा वर्मा, पूनम हेम्ब्रम ,स्वपन मरांडी, भोलनाथ धीवर थे। चलन्त लोक अदालत सह विधिक जागरूकता वैन निरसा पहुंची और ग्रामवासीयों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता एवं अधिवक्ता एवं विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी जैसे बाल श्रम, बाल विवाह, डॉन बॉस्को, नशा खुरानी, स्पॉन्सरशिप योजना, साथी योजना, मेडिकल हेल्प डेस्क और सरकार द्वारा चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं ग्रामीणों को लोक अदालत की उपयोगिता एवं मुकदमे के शीघ्र निपटारे के लाभ के बारे में जानकारी ,निशुल्क कानूनी सलाह प्राप्त करने ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर लीगल एड क्लीनिक का उपयोग करने के जानकारी आदि के बारे में भी बताया गया l मौके पर चेतेश्वर कुमार यादव को ऑन द स्पॉट एक व्हीलचेयर उपलब्ध करवाया गया एवं ऑन द स्पोर्ट कई मामले निष्पादन किए गए, तथा ग्रामीणों से यह अपील किया गया कि इनका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।