स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं SCDPM 6.0 के अवसर पर धनबाद मंडल में चला विशेष स्वच्छता अभियान |

Share This News

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं SCDPM 6.0 के अवसर पर धनबाद रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, रेल पटरियों, प्रतीक्षालयों, सर्कुलेटिंग एरिया तथा अन्य यात्री सुविधा क्षेत्रों में गहन साफ-सफाई की गई। साथ ही, स्टेशन परिसर की स्वच्छता एवं सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से दीवारों और खंभों पर लगे अनधिकृत एवं अनावश्यक पोस्टरों को हटाया गया। इस दौरान यात्रियों से संवाद कर उन्हें रेल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ रेल परिसर, बेहतर यात्री सुविधाओं तथा स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। धनबाद मंडल स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधाजनक रेल परिसर सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment