धनसार में ज्वेलरी दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, वेंटिलेटर तोड़कर लाखों के जेवर चोरी

Share This News

नमस्कार, स्वागत है आप सभी का कुसुम न्यूज़ में।

धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के दुहाटांड़ में शनिवार देर रात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया। चोर वेंटिलेटर तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

रविवार की सुबह जब दुकान संचालक दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

दुकानदार के अनुसार, चोर दुकान में रखे अपने जेवरात के साथ-साथ ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए रखे गए पुराने सोने-चांदी के गहने भी चोरी कर ले गए।

शुरुआती आकलन के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का पता सभी सामानों की पूरी सूची तैयार होने के बाद ही चल सकेगा।

चोरों ने दुकान में घुसने के लिए वेंटिलेटर को तोड़ा। वारदात के तरीके को देखते हुए दुकानदार ने आशंका जताई है कि चोरी से पहले दुकान की रेकी की गई होगी।

घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कारोबारियों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

इधर, सूचना मिलते ही धनसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।

फिलहाल पुलिस चोरी के मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है और CCTV फुटेज समेत अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

धनसार के दुहाटांड़ में हुई इस चोरी के बाद ज्वेलरी कारोबारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

कुसुम न्यूज़ से सुंदर कुमार की खबर

Leave a comment