उदय प्रताप सिंह ने गांधी जयंती पर खादी को बढ़ावा देने का दिया संदेश

Share This News

धनबाद : गांधी जयंती के अवसर पर रणधीर वर्मा चौक स्थित गांधी ग्रामोद्योग में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं खादी वस्त्रों एवं अन्य स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर लोगों को खादी अपनाने का संदेश दिया गया। श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह खादी वस्त्रों की खरीदारी की।
इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह ने कहा लोगों ने कहा कि महात्मा गांधी ने खादी को आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और स्वाभिमान का प्रतीक बनाया था। आज भी खादी को बढ़ावा देना स्थानीय कारीगरों और बुनकरों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने का माध्यम है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि गांधी जयंती के अवसर पर खादी वस्त्रों की खरीदारी करें और दैनिक जीवन में भी पारंपरिक खादी कपड़ों को अपनाकर इसे बढ़ावा दें। कार्यक्रम के माध्यम से स्वदेशी और खादी उत्पादों के उपयोग का संदेश दिया गया। उदय प्रताप सिंह ने गांधी सेवा सदन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं सिटी सेंटर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Leave a comment