अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में डालसा ने लगाया जागरूकता शिविर

Share This News

धनबाद:अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सावलपुर स्थित वृद्धाश्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मयंक तुसार टोपनो ने शिविर में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकार, सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमापूर्ण जीवन से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी
इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध विधिक सहायता, उनके भरण-पोषण के अधिकार तथा किसी भी प्रकार के शोषण अथवा उपेक्षा की स्थिति में उपलब्ध कानूनी संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया। उपस्थित लोगों को यह भी जानकारी दी गई कि जरूरत पड़ने पर वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
प्राधिकार के सचिव ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ उन्हें सम्मान और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Leave a comment