113 बंदियों की हुई स्वास्थ्य जांच
धनबाद : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धनबाद द्वारा मंडल कारा धनबाद में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जेल अदालत एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश मयंक तुसार टोपनों ने बताया कि
जेल अदालत में बंदियों के मुकदमों पर सुनवाई हुई वहीं मेडिकल कैंप में सदर अस्पताल धनबाद के चिकित्सक डॉ राजीव सिंह के नेतृत्व में डाॅक्टरों द्वारा कुल 113 बंदियों का स्वास्थ्य जांच किया गया तथा उन्हें जरूरी दवाई उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर जेलर दिनेश कुमार ,लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ कुमार विमलेन्दु, डेप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक नीरज गोयल, कन्हैयालाल ठाकुर, शैलेंद्र झा, मुस्कान चोपडा
पारा लीगल वॉलंटियर, अंशुल कुमार समेत जेल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.