पटना: बिहार सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए 9 अक्टूबर को DBT के माध्यम से प्रत्येक चिन्हित परिवार के बैंक खाते में सात हजार रुपये की अनुग्रह सहायता राशि भेजेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की पहचान पूरी कर समय पर सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में सूखा राशन, जरूरी राहत सामग्री, पशुओं के लिए चारा और आश्रय की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। सरकार का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों तक जल्द से जल्द आर्थिक और जरूरी राहत पहुंचाना है।
“कुसुम न्यूज़ से सुंदर कुमार की खबर”