नीतीश कुमार से मिले जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह

Share This News

राजनीति में आगे बढ़ने का मिला आशीर्वाद

धनबाद/पटना। धनबाद जिला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने बुधवार को पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से मुलाकात की।इस दौरान पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने पिंटू कुमार सिंह को राजनीति में आगे बढ़ने और संगठन को मजबूत करने के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का मार्गदर्शन और आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।

Leave a comment