गोल्ड-सिल्वर ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 50% छूट, डायमंड ज्वेलरी पर जीरो मेकिंग चार्ज का ऑफर
धनबाद। सरायढेला में रविवार को न्यू भारतीय ज्वेलर्स के दूसरे शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। शोरूम संचालक संजय सोनी, उनकी पत्नी अनीता सोनी एवं कुलगुरु पंडित भरत पांडे ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी उदय प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि उदय प्रताप सिंह ने कहा कि चार दशकों से ग्राहकों के अटूट विश्वास और लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए न्यू भारतीय ज्वेलर्स के दूसरे शोरूम की शुरुआत की गई है। उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक को नई शाखा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आकर्षक डिजाइन, उचित कीमत और ग्राहकों के प्रति बेहतर व्यवहार के कारण प्रतिष्ठान ने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
शोरूम संचालक संजय सोनी ने बताया कि नए शोरूम की जिम्मेदारी उनके पुत्र श्रितिक सोनी संभाल रहे हैं। श्रितिक ने चंडीगढ़ से एमबीए की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर पेश किए गए हैं। इसके तहत गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, जो धनतेरस तक जारी रहेगी। वहीं डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। इसके अलावा पांच ग्राम सोने की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को सरप्राइज गिफ्ट भी दिया जाएगा। ग्राहकों की सुविधा के लिए गहनों की रिपेयरिंग का अलग विभाग भी संचालित किया जा रहा है।
श्रितिक सोनी ने बताया कि शोरूम में नए फैशन और ट्रेंडी आभूषणों का विस्तृत संग्रह उपलब्ध कराया गया है। हल्के वजन और आकर्षक लुक वाले आभूषणों के साथ बंगाली क्राफ्ट, पोला पर गोल्ड वर्क, अंगूठी, नेकलेस और बॉम्बे स्टाइल के डिजाइन की विशेष रेंज उपलब्ध है। इसके अलावा 925 स्टर्लिंग सिल्वर ज्वेलरी में चांदी की पर्स, घड़ी, बोतल, फोन कवर, स्टर्लिंग सिल्वर नेकलेस सहित कई आकर्षक उत्पाद ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि शोरूम में ग्राहकों की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रेंज के आभूषण उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि हर वर्ग के ग्राहक अपनी पसंद के आभूषण खरीद सकें।
उद्घाटन समारोह में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मानव अधिकार फोरम के प्रदेश अध्यक्ष सुदिष्ट प्रसाद, जिलाध्यक्ष संगीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने प्रतिष्ठान के संचालक संजय सोनी को नई शाखा के शुभारंभ पर बधाई देते हुए बेहतर सेवा की शुभकामनाएं दीं।