Breaking News

अवध प्रसाद नारायण को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के एससी विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर दी बधाई

Share This News

धनबाद . अवध प्रसाद नारायण को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के एससी विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर
कांग्रेस नेता सह हाड़ी जाति समाज सुधार समिति सामाजिक संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक हाड़ी, एससी विभाग झरिया नगर अध्यक्ष राकेश पासवान,बिष्णु बाउरी,गगन रवानी,रोहित उरांव,विजय हाड़ी,दीपक कुमार,अर्जुन भुईया सभी अवध नारायण प्रसाद के भूली रेगुनी स्थित आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्तिक हाड़ी ने इस अवसर पर कहा कि अवध प्रसाद नारायण को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के एससी विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी.उन्होंने उम्मीद जताई कि अवध प्रसाद नारायण नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

2025 में कांग्रेस पार्टी में आए अवध नारायण प्रसाद झारखंड सरकार सचिवालय में भी कार्यरत थे.अब इस नई जिम्मेदारी दिए जाने के बाद से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है.कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय मजबूत होगा।

Leave a comment