सादगी से मनाया गया जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह का जन्मदिन

Share This News

धनबाद। जिला परिषद कार्यालय में शुक्रवार को जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह का जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस दौरान केक काटकर उन्हें कर्मियों और उपस्थित लोगों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

मीडिया से बातचीत में शारदा सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि जिला परिषद क्षेत्र का विकास और जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में सभी के सहयोग की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं से वह अभिभूत हैं। जनसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूती से निभाने का उन्होंने संकल्प जताया।

मौके पर भाजपा नेत्री रीता प्रसाद, अरुण राय, अमित कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a comment