जिला यक्ष्मा कार्यालय में नई कमेटी का गठन

Share This News

यक्ष्मा उन्मूलन की मुहिम को मिलेगी नई रफ्तार, संजय कुमार बने जिला स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष

कौशलेंद्र कुमार सिंह महासचिव, सरिता कुमारी सचिव और नौशाद आलम अंसारी कोषाध्यक्ष निर्वाचित

धनबाद: जिला यक्ष्मा कार्यालय, धनबाद में मंगलवार को जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। कमेटी की कमान संजय कुमार को अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई।सर्वसम्मति से रामजीत शर्मा को उपाध्यक्ष, कौशलेंद्र कुमार सिंह को महासचिव, सरिता कुमारी को सचिव, नौशाद आलम अंसारी को कोषाध्यक्ष तथा मोहम्मद मजहर अंसारी को उपकोषाध्यक्ष चुना गया।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेश कुमार, संजय कुमार, वीर चंद्र ठाकुर, राधा कुमारी, संजीव झा, संजय जायसवाल, ओम प्रकाश पासवान, नरेश कुमार मांझी, मनोज कुमार साव,वीरेंद्र कुमार सिंहा,जितेंद्र कुमार गुप्ता ,जितेंद्र कुमार वीरेंद्र कुमार राकेश कुमार सचिन कुमार, तनवीर आजम रवि रंजन प्रसाद राजदेव सुभाष प्रसाद पंडित सुशांत कुमार दास, जेके सिन्हा, सुनीता रानी मंडल बलराम सिंह योगेंद्र गोस्वामी दो सत्यम कुमार का चयन किया गया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कमेटी के माध्यम से यक्ष्मा उन्मूलन से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने, लोगों में जागरूकता फैलाने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। कमेटी के गठन के बाद सदस्यों ने उम्मीद जताई कि सामूहिक प्रयासों से जिले में यक्ष्मा नियंत्रण अभियान को और मजबूती मिलेगी।

Leave a comment