वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस ने कोलकाता से किया गिरफ्तार ।

Share This News

वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है । धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार , सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी मो एस याकूब तीनों अधिकारी बैंकमोड थाने पहुंचे । एसएसपी प्रभात कुमार की कहा कि प्रिंस खान का भाई बंटी खान गिरफ्तार हुआ है । धनबाद पुलिस की स्पेशल टीम उसे कोलकाता से गिरफ्तार करके लाई है । पूछताछ जारी है पूछताछ में उसने कुछ ऐसे जगहों का नाम बताया है जहां अपराध की योजनाएं और अवैध संदिग्ध चीजों को रखा जाता था । पुलिस उन सभी जगहों पर कार्रवाई कर रही है । उसने पूछताछ में बोहोत ऐसे राज उगले है जिनपे पुलिस करवाई शुरू कर चुकी है । आज पुलिस बंटी खान को जेल भेजने की तैयारी कर रही है , जेल भेजने के बाद धनबाद पुलिस कोर्ट से पूछताछ के लिए रिमांड में लेगी । पुलिस के मिले दस्तावेज से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भागने की तैयारी कर रहा था । इसने कई ऐसे नाम बताए जो पुलिस रडार में नहीं थे कई नाम बताए है जो लोकल क्रिमिनल जो क्राइम का काम करते थे । कुछ झरिया इलाके के लोकल क्रिमिनल जो धमकाने और वसुली में संतलिप्ति है । इसने कई ऐसे हाइड आउट स्थानों का खुलासा किया है जहां अपराध की योजना बनाए , संदिग्ध चीजों को रखा जाता था । हम उन स्थानों पर इसे ले जा कर चिह्नित कर रहे है ।

Leave a comment