निदेशक-सह-अपर मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु), झारखण्ड, राँची के निर्देशानुसार आज समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा निर्धारित बिंदुओं पर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गई।
साथ ही जन्म मृत्यु की घटनाओं के निबंधन के क्रम में सभी निजी अस्पतालों को रजिस्ट्रार की आईडी से जोड़ने, अस्पताल में घटित सभी मृत्यु की घटनाओं को मृत्यु के कारण का चिकित्सकीय प्रमाणीकरण भेजने, निबंधन के कागजातों के सुरक्षित रख रखाव आदि पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान प्राप्त निष्कर्षों एवं प्रेक्षणों का संकलन कर विस्तृत प्रतिवेदन निदेशालय को भेजा जाएगा, ताकि जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं शत-प्रतिशत प्रभावी बनाया जा सके।
बैठक में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री उमेश लोहारा, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री आलोक कुमार टोपनो, सहायक नगर आयुक्त शिखा कुमारी, एसएनएमएमसीएच एवं सदर अस्पताल के रजिस्ट्रार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।