उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के मार्गदर्शन में RBSK विशेष उपचार शिविर की पहल

Share This News

क्लब फुट से ग्रसित 4 बच्चे उच्चस्तरीय सर्जरी के लिए SNMMCH रेफर

सदर अस्पताल में POP कास्टिंग व विशेष जूते उपलब्ध कराए गए

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के सतत मार्गदर्शन एवं गहन निगरानी में जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत विशेष उपचार शिविर का सफल संचालन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जन्मजात विकृति से पीड़ित बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें समुचित व निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है।

​उपायुक्त के सीधे निर्देश पर RBSK विशेष उपचार शिविर के माध्यम से चिन्हित 4 गंभीर रूप से पीड़ित बच्चों को बेहतर एवं तृतीयक स्तरीय (टर्शियरी) उपचार तथा सर्जरी के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH), धनबाद रेफर कर भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा इन बच्चों की आवश्यक सर्जिकल प्रक्रिया एवं पोस्ट-ऑपरेटिव केयर सुनिश्चित की जा रही है।

​इसके साथ ही, सदर अस्पताल में भी क्लब फुट से ग्रसित बच्चों का प्रारंभिक उपचार ‘पोंसेटी पद्धति’ के तहत सक्रियता से जारी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों के पैरों को सामान्य स्थिति में लाने के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) कास्टिंग की गई है। वहीं, उपचार की कड़ी के रूप में एक बच्चे को पैर के स्थिरीकरण एवं सुधारात्मक सपोर्ट के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष जूते (स्पेशल स्प्लिंट शूज) भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

​उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि भर्ती बच्चों के उपचार की दैनिक निगरानी की जाए और उनके परिजनों को अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क व सुलभ रूप से मिलें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर बच्चे को स्वस्थ, समर्थ और सामान्य जीवन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a comment