यूनियन क्लब मार्केट में खुला होमियो वर्ल्ड बेहतर स्वास्थ्य सेवा की नई उम्मीद

Share This News

डीआरसीएचओ डॉ. रोहित गौतम ने फीता काटकर किया क्लीनिक का उद्घाटन, सेवा भावना के साथ सुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराने का संकल्प

धनबाद:शहरवासियों को सुलभ एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल हुई है। लुबी सर्कुलर रोड स्थित यूनियन क्लब मार्केट के शॉप नंबर-3 में होमियो वर्ल्ड क्लीनिक का भव्य शुभारंभ किया गया। डीआरसीएचओ डॉ. रोहित गौतम ने फीता काटकर क्लीनिक का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
उद्घाटन के मौके पर डॉ. रोहित गौतम ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में शुरू किया गया यह प्रयास समाज के लिए कल्याणकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि होमियो वर्ल्ड क्लीनिक मरीजों के लिए विश्वास, राहत और बेहतर स्वास्थ्य का केंद्र बनेगा।
क्लीनिक के संचालक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि बदलते समय में लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से होमियो वर्ल्ड क्लीनिक की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि यहां मरीजों को सेवा भावना के साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्लीनिक का उद्देश्य केवल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि मरीजों के बीच भरोसा कायम करना भी है।
उद्घाटन समारोह में डॉ. अभिषेक मुखर्जी, डॉ. सुच्चीष्मिता भट्टाचार्य, डॉ. विजय वर्मा , वकील आलम , प्रद्युम्न चौबे एवं राकेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। क्लीनिक के शुभारंभ को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।

Leave a comment