■आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।
■जनता दरबार में उत्क्रमित उच्च विद्यालय जोराडीह में बाउंड्रीवॉल तथा भवन निर्माण करने, सड़क किनारे बंद पड़ी लाइट चालू करने, बीएड में नामांकन हेतु मदद, रैयती जमीन पर अवैध कब्जा हटाने, भू अर्जन मुआवजा, सार्वजनिक नलियों को अतिक्रमण मुक्त करने, ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने, ऑनलाइन रसीद निर्गत करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने, सड़क निर्माण करने, रुके हुए विधवा तथा वृद्धा पेंशन चालू कराने, विद्यालय में संसाधनों की कमी दूर करने, होमगार्ड बहाली, आर्म लाइसेंस निर्गत करने समेत पारिवारिक मामले, जमीन के मामले, धोखाधड़ी के मामले एवं कई अन्य आवेदन प्राप्त हुई।
■उपायुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी केवल आवेदनों को लंबित न रखें, बल्कि धरातल पर जाकर उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।