सनीज फिटनेस में धूमधाम से मना सावन उत्सव, महिलाओं ने बिखेरे उत्साह के रंग

Share This News

धनबाद। शहर के प्रसिद्ध फिटनेस सेंटर सन्नी फिटनेस में एक विशेष एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।सनीज फिटनेस में धूमधाम से सावन उत्सव मनाया गया, महिलाओं ने खुब उत्साह के रंग बिखेरे।
​ सनीज फिटनेस में सावन के पावन अवसर पर महिला सदस्यों द्वारा भव्य ‘सावन उत्सव’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान जिम की सभी महिला मित्र पारंपरिक परिधानों और हरे रंग की खूबसूरत वेशभूषा में सज-धज कर पहुंचीं।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सनीज फिटनेस की मालकिन सुधा पांडे एवं जनता मजदूर संघ की प्रमुख मिनी सिद्धार्थ गौतम उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रीति-रिवाजों और पुष्पगुच्छ देकर किया गया।
​सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं
उत्सव के दौरान महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीतों और संगीत पर जमकर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कई तरह के मनोरंजक खेल, मेंहदी और सावन क्वीन जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिला सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
​अतिथियों ने दी शुभकामनाएं
मुख्य अतिथि सुधा पांडे ने सभी महिला सदस्यों को सावन की बधाई देते हुए फिटनेस के साथ-साथ ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव आपसी सौहार्द और सकारात्मक

Leave a comment