3rd Jharkhand State Sub Junior Athletics Championship-2026 का भव्य समापन

Share This News

धनबाद में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, साहेबगंज बना Overall Champion

धनबाद। मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, धनबाद में आयोजित 3rd Jharkhand State Sub Junior Athletics Championship-2026 का भव्य समापन समारोह खिलाड़ियों के उत्साह और उमंग के बीच संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.डी. सिंह रहे।

समापन समारोह में धनबाद जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बंधन टोप्पो ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों का स्वागत करते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

धनबाद जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की अध्यक्ष किरण रानी नायक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों, आयोजन समिति एवं सहयोगी संस्थाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है और जिले में एथलेटिक्स के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

आयोजन सचिव-सह-जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन, धनबाद जिला प्रशासन, धनबाद जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, तकनीकी अधिकारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और आयोजन समिति के सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार जताया।

प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम

  • Under-14 Boys: साहेबगंज की टीम विजेता
  • Under-14 Girls: साहेबगंज की टीम विजेता
  • Under-16 Boys: साहेबगंज की टीम विजेता
  • Under-16 Girls: रामगढ़ की टीम विजेता
  • Overall Championship: साहेबगंज की टीम

विजेता खिलाड़ियों और टीमों को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में टेक्निकल चेयरमैन अनवर हुसैन, जुबेर आलम, तारक नाथ, अभिजीत पत्रा, सरफराज, जयराम भगत, विनोद राउत, नमिता टुडू, संतोष कुमार सहित आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समापन समारोह में खिलाड़ियों के उत्साह और उमंग ने पूरे आयोजन को खास बना दिया। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर मिला। साथ ही धनबाद में एथलेटिक्स को बढ़ावा देने की दिशा में भी यह आयोजन महत्वपूर्ण साबित हुआ।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment