Breaking News

उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए।

जनता दरबार में एक महिला फरियादी ने अपने घर पर जबरन ताला लगाए जाने तथा पूर्व में मारपीट एवं धमकी दिए जाने की शिकायत की। उन्होंने घर का ताला खुलवाने, सुरक्षा प्रदान करने एवं मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

वहीं, जिला उत्पाद विभाग में कार्यरत दो कर्मियों ने पिछले पांच माह से वेतन का भुगतान नहीं होने की समस्या उपायुक्त के समक्ष रखी। कर्मियों ने लंबित वेतन का भुगतान कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

जनता दरबार में कई अन्य मामले भी आए। उन्होंने सभी ममलों का निष्पादन करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave a comment